Rudraprayag Tunnel- कर्णप्रयाग टनल में धंसाव के बाद कार्य फिर से शुरू

Rudraprayag Tunnel- रुद्रप्रयाग जिले में कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के निर्माणाधीन टनल में देर रात अचानक मिट्टी धंसने की घटना ने कर्मचारियों और आसपास के लोगों में चिंता पैदा कर दी, घटना सोमवार रात लगभग 11:30 बजे हुई, जब टनल 7बी पैकेज के भीतर निर्माण कार्य चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी जवाड़ी से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर स्थित इमरजेंसी टनल में अचानक मिट्टी का धंसाव हुआ। हादसे के समय वहां मौजूद श्रमिकों और कर्मियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Rudraprayag Tunnel- पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी महेश भट्ट ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मरम्मत और सुरक्षा उपायों को लागू किया।

अधिकारियों ने बताया कि टनल में कार्य अब सामान्य रूप से चल रहा है। प्रशासन और कंपनी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Rudraprayag Tunnel- यह परियोजना क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो कर्णप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों को रेल मार्ग से जोड़कर आर्थिक और पर्यटन विकास में सहायक होगी, अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य पूरी सावधानी और सुरक्षा मानकों के तहत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *