Uttarakhand Trekker Rescue
Uttarakhand Trekker Rescue- उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रैकर्स और माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। दिल्ली दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से फंसे लोगों की संख्या, उनके मौजूदा लोकेशन, अब तक किए गए रेस्क्यू और शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान कुल 179 ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इनमें 136 लोग उत्तरकाशी और 43 लोग बागेश्वर के पिंडारी क्षेत्र में बताए गए हैं। उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान 40 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका था, जबकि 40 अन्य लोगों ने फिलहाल रेस्क्यू कराने से इनकार करते हुए अपनी यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई थी। प्रशासन ने मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शेष लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए अभियान जारी रखने की तैयारी की है।
Uttarakhand Trekker Rescue- 8 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए
Uttarakhand Trekker Rescue- रेस्क्यू अभियान के लिए 8 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौसम की स्थिति और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की तत्काल व्यवस्था करने और सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू अभियान में हेली एंबुलेंस को भी स्टैंडबाय रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी ट्रैकर, माउंटेनियर या पोर्टर को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम और बर्फबारी के कारण हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। 28 सितंबर को उत्तरकाशी में 40 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था, लेकिन मौसम खराब होने के बाद हवाई रेस्क्यू प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार मौसम अनुकूल होने पर अभियान को दोबारा तेज किया जाना है। 
Uttarakhand Trekker Rescue- सीएम ने दिए लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
Uttarakhand Trekker Rescue- मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैकर्स, माउंटेनियर्स और पोर्टर्स की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Uttarakhand Trekker Rescue- पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी फोकस
Uttarakhand Trekker Rescue- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के साथ-साथ उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और ट्रैकर्स की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। रेस्क्यू अभियान के साथ मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर स्थायी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें…
