Operation Sadbhavana- भारतीय सेना और जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑपरेशन सद्भावना’ के तहत ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता को संबोधित करने के साथ-साथ मातृशक्ति द्वारा लगाए गए विभिन्न हस्तशिल्प एवं स्वरोजगार स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना द्वारा आयोजित सैन्य उपकरणों एवं अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की।
Operation Sadbhavana- नशा मुक्त भारत का संदेश
सजग इंडिया की ‘नशा मुक्त भारत’ थीम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने विशेष सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खिंचवाई और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Operation Sadbhavana- बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान से हो रहा कायाकल्प
Operation Sadbhavana- मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूलमंत्र को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। इसी दिशा में विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध और सुनियोजित तरीके से कायाकल्प किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
