Swachhata Hi Seva Campaign
Swachhata Hi Seva Campaign- उत्तराखंड के सभी शहरी निकायों में 17 सितंबर से एक महीने लंबा राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू होने जा रहा है। शहरी विकास निदेशालय में मंगलवार को निदेशक विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के तहत चलाया जाएगा।
इस बार अभियान का मुख्य फोकस आम जनभागीदारी बढ़ाने और दिन-रात काम करने वाले सफाईमित्रों के कल्याण एवं सुरक्षा पर रहेगा।
Swachhata Hi Seva Campaign- अभियान की प्रमुख गतिविधियां
- 17 सितंबर (अभियान की शुरुआत): पहले दिन नागरिकों से अपने घरों की संपूर्ण सफाई करने की अपील की गई है। शाम के समय स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक के रूप में ‘हर घर एक दीया’ जलाया जाएगा।
- 27 सितंबर (विश्व पर्यटन दिवस): इस दिन राज्य के सभी प्रमुख पार्कों, स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
- 01 अक्टूबर (राष्ट्रव्यापी श्रमदान): “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” पहल के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के नेतृत्व में एक साथ वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा।

Swachhata Hi Seva Campaign- स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष जोर
Swachhata Hi Seva Campaign- बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि अभियान के दौरान केवल साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि सफाई कर्मचारियों (सफाईमित्रों) के स्वास्थ्य जांच शिविर, सुरक्षा उपकरणों का वितरण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना भी प्राथमिकता होगी।
यह भी पढ़ें…
