Chandi Devi Bypass- चारधाम और कांवड़ यात्रा में नहीं फँसेंगी गाड़ियाँ

Chandi Devi Bypass- धार्मिक और पर्यटन नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश में हर साल चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जहाँ एक ओर ‘हरिद्वार बाईपास’ का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बीते 10 वर्षों से लंबित ‘ऋषिकेश बाईपास परियोजना’ को भी केंद्र से हरी झंडी मिल चुकी है।

इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दोनों शहरों की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा।

Chandi Devi Bypass- निर्माण दो चरणों में

पहला चरण (बहादराबाद से चंडी देवी): बहादराबाद से चंडी देवी मंदिर के समीप तक फोर लेनसड़क का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इसका लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके शुरू होते ही हरिद्वार शहर के भीतर प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे आगामी कुंभ मेले में भी यातायात प्रबंधन आसान होगा।

दूसरा चरण (गंगा के दूसरे किनारे से ऋषिकेश एनएच तक): दूसरे चरण में यह सड़क चंडीघाट से आगे गंगा के दूसरे किनारे से होकर हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ी जाएगी।

Chandi Devi Bypass

Chandi Devi Bypass- ऋषिकेश बाईपास से जुड़ेगा रूट

पूर्व में हरिद्वार बाईपास के दूसरे चरण को नेपाली फार्म तक ही प्रस्तावित किया गया था। लेकिन अब ट्रैफिक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए इसे आगे बढ़ाकर ऋषिकेश बाईपास के शुरुआती बिंदु तक जोड़ने की योजना है।

राज्य स्तर पर वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद इसका अंतिम एलाइनमेंट (Final Alignment) केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।

Chandi Devi Bypass- पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को होगा बड़ा फायदा

Chandi Devi Bypass- हरिद्वार और ऋषिकेश देश के सबसे बड़े धार्मिक एवं पर्यटन केंद्रों में शुमार हैं। हर साल लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के कारण यहाँ घंटों जाम लगना आम बात हो गई है। NHAI और शासन की इस नई कार्ययोजना से न केवल स्थानीय लोगों का जीवन सुगम होगा, बल्कि चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *