Uttarakhand Teachers
Uttarakhand Teachers- उत्तराखंड में माध्यमिक विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणाम अब शिक्षकों के करियर को भी प्रभावित कर सकते हैं, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिन स्कूलों का परीक्षा प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, वहां के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के रिकॉर्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर कहा है कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा 19 अप्रैल 2025 को परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, हाईस्कूल में कुल परिणाम 90.77 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 83.23 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जिन विद्यालयों में यह प्रदर्शन औसत से नीचे है, वहां संबंधित शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाए।
Uttarakhand Teachers- शिक्षक संघ ने जताया ऐतराज
Uttarakhand Teachers- हालांकि इस निर्देश को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्युली ने इसे शिक्षकों के प्रति अन्यायपूर्ण करार देते हुए कहा कि शिक्षकों पर एकतरफा कार्रवाई उचित नहीं है उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी है और परिणाम खराब होने के लिए केवल शिक्षकों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
यह भी पढ़ें…
