Nanital Car Accident
Nanital Car Accident- नैनीताल में बीते मंगलवार को कालाढूंगी रोड पर मंगोली के समीप दो कारों की भिड़ंत में एक कार सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया, घायल को कालाढूंगी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मृतक के शव और हादसे की शिकार दोनों कारो को कब्जे में ले लिया है।
तल्लीताल निवासी अवनीश साह (24) सोमवार की शाम अपनी कार UK04P-4666 में कालाढूंगी से नैनीताल की ओर आ रहे थे, मंगोली के समीप पहुंचते ही मोड़ पर सामने से आ रही दिल्ली की गाड़ी DL2CB-0687 से उसकी कार सामने से भिड़ गई, जिसमे अवनीश बुरी तरह जख्मी हो गए।
Nanital Car Accident- इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से घायल को कार से बाहर निकाला,जिसके बाद घायल को लेकर कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अवनीश साह को मृत घोषित कर दिया।
जबकि दूसरी कार में सवार चार पर्यटकों को मामूली चोट आई, अवनीश साह मोहनलाल साह विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा शाह व जिला कोर्ट में अधिवक्ता अखिल शाह के बेटे थे, वह MBBS की पढ़ाई कर रहे थे, आजकल वे अपने घर पर आए हुए थे।
दूसरी कार को हरिनगर दिल्ली निवासी करन मलिक चला रहे थे, जिसमें अन्य तीन लोग सवार थे अन्य लोगों को मामूली चोटे आए हैं, फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, कालाढूंगी पुलिस की ओर से अब शव के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक
