Car falls into deep ditch in Rudraprayag- उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच सफर जोखिम भरा बना हुआ है। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग का है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
इस हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया है। हादसा तिलवाड़ा-मयाली मोटरमार्ग पर हुआ। जहां वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बेकाबू कार गहरी खाई में जा गिरी।
Car falls into deep ditch in Rudraprayag- सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर घायल को खाई से निकाल कर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की शिनाख्त किशन कठैत के रूप में हुई।वह 52 वर्ष साल के थे और सकलाना खील, तिलवाड़ा के रहने वाले थे।
Car falls into deep ditch in Rudraprayag- हादसे में कैलाश जगवाण निवासी जगतोली सांदर घायल हुआ है। डीडीआरएफ टीम द्वारा घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों यातायात सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित यातायात के बारे में बताया जा रहा है, इसके बावजूद प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कहीं रफ्तार का जुनून तो कहीं खराब मौसम लोगों की जान ले रहा है।
