इंडिया से सीखेंगे यह नायाब ट्रिक, नेपाल में सायरन तकनीक से हाथी को भगाकर बचाएंगे जान

हाथियों के आतंक से निजात पाने के लिए अब नेपाल इंडिया का ट्रिक अपनाने जा रहा है। कॉरिडोर से अलग होकर आबादी की ओर आ रहे हाथियों को अब नेपाल भी भारत की तरह सायरन से भगाएगा। नेपाल को सायरन से हाथियों को भगाने का सुझाव डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिकों ने महेंद्रनगर में हुई बैठक के दौरान दिया था।

दरअसल, भारत की तरह ही नेपाल में भी हाथियों का आतंक आम हो गया है। इसका कारण हाथियों के दशकों पुराने कॉरिडोर से छेड़छाड़ करना है। क्योंकि इन जगहों पर इंसानी बस्तियां बसने के अलावा अतिक्रमण कर दिया गया है। जिस कारण हाथी कॉरिडोर छोड़ आबादी की ओर आकर नुकसान कर रहे हैं।

कंचनपुर तराई भूमि परिधि कार्यक्रम के सह प्रबंधक कमलराज राय ने बताया कि भारत-नेपाल के बीच कॉरिडोर से इतर हाथी सीमावर्ती इलाकों के कई गांवों में घुस रहे हैं। जिस कारण कंचनपुर के कई गांवों में आए दिन हाथी बस्तियां तोड़ने के अलावा उनकी खेती बाड़ी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *