WhatsApp Update- WhatsApp में बड़ा अपडेट, नंबर शेयर किए बिना होगी चैटिंग

WhatsApp Update- WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही ऐप में ऐसा फीचर आने वाला है जिससे बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैटिंग करना संभव हो जाएगा।

टेक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Android के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.25.22.9 में Username बेस्ड सिस्टम का परीक्षण कर रहा है। अब हर यूजर को एक यूनिक यूजरनेम मिलेगा, जिसके जरिए कोई भी सीधे चैट शुरू कर सकेगा। इसका मतलब है, नंबर शेयर किए बिना सुरक्षित बातचीत।

WhatsApp इसके साथ एक Username Key System भी लाने वाला है। अगर कोई यूजर यह Key एक्टिव करता है, तो सिर्फ यूजरनेम जानने से कोई उसे मैसेज नहीं भेज पाएगा, जब तक उसके पास मैचिंग Key न हो। यह फीचर ऐप में प्राइवेसी और सिक्योरिटी का नया स्तर जोड़ेगा।

यूजर्स को अपना पसंदीदा Username पहले से रिजर्व करने की सुविधा भी मिल सकती है। इससे लोकप्रिय नामों के छिनने की चिंता खत्म होगी और हर यूजर अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित रख सकेगा।

WhatsApp Update- यह फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग स्टेज में है। परीक्षण पूरा होने के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम WhatsApp को और सुरक्षित, निजी और आधुनिक चैटिंग प्लेटफॉर्म बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *