Weird Hotel- आमतौर पर लोग अपनी ज़िंदगी से थोड़ा सा ब्रेक लेते हैं और होटलों में खाने-पीने और लग्ज़री का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं. कहीं भी जाना हो, सबसे पहले ये चेक किया जाता है कि वहां क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं और स्टाफ का रिव्यू क्या है. सोचिए, ऐसे में अगर आपको वहां पहुंचते ही स्वागत के बजाय भद्दे मज़ाक और गंदी तरह से व्यवहार करने वाले लोग मिलें, तो आप क्या करेंगे।
दरअसल हम आपको ये सब इसलिए बता रहे हैं क्योंकि एक रेस्टोरेंट ऐसा है, जहां पैसे लेकर भी कस्टमर्स को गालियां दी जाती हैं और वे चुपचाप बेइज्ज़ती सह लेते हैं.
यहां के स्टाफ से कुछ भी कहने का मतलब है, उनसे उल्टा जवाब सुन लेना. ऐसा नहीं है कि वो अपने मन से ऐसा करते हैं, दरअसल उन्हें भी अपमान करने के ही पैसे मिलते हैं. है ना दिलचस्प।
Weird Hotel- ग्राहकों को बेइज्ज़त करने वाला होटल
Weird Hotel- हम जिस होटल की बात कर रहे हैं, वो लंदन के बर्नेट में मौजूद है. जिसे कैरेंस होटल के नाम से जानते हैं. यहां पहले से ही कैरेंस डाइनर नाम से रेस्टोरेंट था, जिसमें अब होटल को भी जोड़ा गया है.
यहां आने वाले ग्राहकों को खाने के साथ-साथ जमकर बेइज्जत किया जाता है. होटल स्टाफ से अगर ठहरने वाले पानी भी मांग लें, तो सामने जवाब मिलता है कि सिंक से ले लो.
वे खुद का विज्ञापन भी इसी तरह करते हैं कि वो दुनिया के सबसे खराब होटल हैं. यहां आने वालों को तौलिया, टॉयलेट रोल्स और बेसिक सुविधाएं भी नहीं दी जाती हैं।
Weird Hotel- 20 हज़ार है एक रात का किराया
Weird Hotel- ऐसा नहीं है कि इतने के बाद होटल का किराया कम है. यहां रुकने के लिए एक रात का रेंट 20 हज़ार रुपये है. कमरे में इतनी गंदगी रहती है कि देखकर दिमाग खराब हो जाए. न बिस्तर लगा रहता है और न ही चीज़ें सही जगह पर रखी रहती हैं.
इस होटल को साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया में खोला गया था, जिसकी चेन अब ब्रिटेन में भी मौजूद है. यहां के वेटर और वेट्रेस इस बात में ट्रेंड होते हैं कि सामने वाले ग्राहक की बेइज्जती किस तरह की जाए।
यह भी पढ़ें…
Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर