Weather Update- मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 5 जिलों में बारिश होने की सम्भावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
बीते दिन प्रदेश में दिनभर बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, कई जगह बारिश होने जैसा मौसम बना लेकिन वर्षा नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में ओलावृष्टि व अंधड़ नहीं चला अभी भी अधिकतर क्षेत्रों में तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।
अगले 2 दिन पर्वतीय इलाकों में बारिश होने की संभावना है जिससे पहाड़ों में मौसम सुहावना बना रहेगा जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 02 मई को उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश हो सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है।
Weather Update- इन इलाकों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले जगह पर बर्फबारी हो सकती है। जबकि मैदान क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
बीते दिन देहरादून में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस था। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें…
Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर