फिर बदला मौसम, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत इन क्षेत्रों में बर्फबारी

Weather changed again, snowfall in these areas- मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई, जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई।

राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

Weather changed again, snowfall in these areas- पर्यटक पिछले कई हफ्तों से प्रदेश में बर्फबारी (snowfall ) होने का इंतजार कर रहे थे, अब क्योंकि बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, ऐसे में पर्यटकों के बड़ी तादाद में उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी (snowfall ) होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Weather changed again, snowfall in these areas– 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी (snowfall ) होने की संभावना है। इस तरह करीब ढाई माह बाद प्रदेश में वर्षा के आसार हैं। जिससे ठंड और बढ़ने वाली है। हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुका है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *