Viral Video Dehradun- देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने प्रशासन और पुलिस को सतर्क कर दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक के साथ दौड़ता हुआ नजर आता है, मानो वह वाहन को रोकने की कोशिश कर रहा हो। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा और सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
Viral Video Dehradun- इस खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने इसका संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक चालक प्रमोद, जो हरियाणा के यमुनानगर का निवासी है, को पौंटा से हिरासत में लिया। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया। मामले की जांच रायपुर थाना पुलिस को सौंपी गई है।पीड़ित व्यक्ति ने घटना को लेकर तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि चालक ने भीड़-भाड़ वाले इलाके में डंपर को लापरवाही और तेज गति में दौड़ाया। इसी दौरान जब व्यक्ति ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन नहीं रोका, जिससे वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया और बड़ा हादसा टल गया।पुलिस का कहना है कि तेज गति में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि आसपास मौजूद अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक है।
Viral Video Dehradun- इस तरह की घटनाएं गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार पर कड़ाई से नियंत्रण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।देहरादून पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में लेने के साथ जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने शहरवासियों को सावधान कर दिया है कि लापरवाह ड्राइविंग कितनी बड़ी समस्या बन सकती है। वहीं, वायरल वीडियो ने यह भी दिखा दिया कि प्रशासन सुरक्षा से जुड़ी लापरवाहियों को लेकर अब किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।


Leave a Reply