Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather- आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बिगड़ते मौसम के साथ होगी जून की शुरुआत

Uttarakhand Weather- प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा जबकि, जून की शुरुआत भी मई की तरह बारिश व बिगड़ते मौसम के साथ होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं जबकि, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather- इसके अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं, आने वाले दिनों की बात करें तो पांच जून तक प्रदेशभर में मौसम के बदले रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज