Uttarakhand Weather- पांच जिलों में बारिश बर्फबारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather- प्रदेश भर में मौसम बदलने की संभावना है। बारिश व बर्फबारी होने से ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

Uttarakhand Weather-मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर सीधा असर पड़ेगा।

Uttarakhand Weather- मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले ज्यादा ठंड

Uttarakhand Weather- Rain and snowfall warning in five districts

Uttarakhand Weather-सीजन में विंटर बारिश बहुत कम होने से दिन के सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि पाला और कोहरा छाने से रात का तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री तक नीचे जा रहा है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले ज्यादा सूखी ठंड हो रही है। ऐसे में बारिश होने से भले ही तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

Uttarakhand Weather-मैदान में कोहरा छंटेगा तो खिलेगी धूपमैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा छा रहा है। दिन के समय भी कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बारिश होने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा छटेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत भी मिलेगी।दून के दिन के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी जारी है।

बीते दिन भी दून का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मुक्तेश्वर के तापमान में भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का तापमान 15.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दो डिग्री कमी के साथ 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *