Uttarakhand Weather- झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड, मौसम की करवट…

Uttarakhand Weather- झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का खूबसूरत नजारा। बदले मौसम के मिजाज के चलते आज उत्तराखंड की पहाड़ियां जन्नत सी खूबसूरत नजर आ रही है, प्रदेश में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है, कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है।

उत्तरकाशी हर्षिल घाटीऔर जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी है, निचले इलाकों में छाए घने बादल, मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी का भव्य दृश्य मन मोहित करने वाला है।

यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है, सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है, मां यमुना के शीतकालीन पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई थी हालांकि मौसम विभाग ने 21 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की बात कही है।

बीते दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है, जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है, धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand Weather- बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है, धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क सहित विभिन्न यात्रा तैयारियों के कार्य होने हैं, मार्च माह में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *