Uttarakhand Suchna Aayog

Uttarakhand Suchna Aayog- शिकायतों की संख्या और निस्तारण प्रक्रिया सार्वजनिक होगी

Uttarakhand Suchna Aayog- उत्तराखंड सूचना आयोग ने अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज शिकायतों से संबंधित द्वितीय अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए जानकारी अपीलकर्ता को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि शिकायतों की संख्या और निस्तारण प्रक्रिया सार्वजनिक हित में आती है, जबकि किसी अधिकारी या न्यायाधीश की व्यक्तिगत पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने यह निर्णय 1 जनवरी को मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी, आईएफएस संजीव चतुर्वेदी की अपील पर सुनाया। संजीव ने उत्तराखंड अधीनस्थ न्यायपालिका पर 1 जनवरी 2020 से 15 अप्रैल 2025 के बीच लागू नियमों, शिकायतों की संख्या, उन पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई और संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी थीं।

Uttarakhand Suchna Aayog- हाई कोर्ट ने जानकारी देने से किया था इनकार

इससे पहले उत्तराखंड हाई कोर्ट के लोक सूचना अधिकारी ने जानकारी देने से इनकार कर दिया था। उनका तर्क था कि शिकायतें संवेदनशील और गोपनीय हैं, और तीसरे पक्ष से संबंधित होने के कारण यह सूचना साझा नहीं की जा सकती। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया कि केवल “सूचना गोपनीय है” कहना इसे न देने का आधार नहीं बन सकता।

Uttarakhand Suchna Aayog- सूचना आयोग का आदेश

सूचना आयोग ने निर्देश दिया कि सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेने के बाद एक माह के भीतर अपीलकर्ता को जानकारी उपलब्ध कराई जाए। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि:

  • शिकायतों की संख्या और निस्तारण प्रक्रिया सार्वजनिक हित में है।
  • किसी अधिकारी या न्यायाधीश की व्यक्तिगत पहचान गोपनीय रहेगी।
  • गोपनीय प्रकृति की सूचना देने के लिए मुख्य न्यायाधीश की अनुमति आवश्यक है।

Uttarakhand Suchna Aayog- मांगी गई जानकारी

उत्तराखंड की अधीनस्थ न्यायपालिका के कामकाज को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक सेवा नियमों की प्रमाणित प्रतियां।

अधिकारी-न्यायाधीशों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया, सक्षम प्राधिकारी और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रियाओं का विवरण।

पहली जनवरी 2020 से 15 अप्रैल 2025 तक दर्ज शिकायतों की कुल संख्या, उन मामलों की संख्या जिनमें अनुशासनात्मक या आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश या कार्रवाई हुई, और संबंधित दस्तावेज़।

Uttarakhand Suchna Aayog- मुख्य सूचना आयुक्त ने द्वितीय अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए निस्तारित कर दिया।