Uttarakhand Real Estate- उत्तराखंड में जमीन खरीदना अब और महंगा हो गया है, राज्य सरकार ने रविवार से नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं, अधिकांश जिलों में कीमतों में 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि नैनीताल में दरें 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।
नैनीताल में मॉल रोड कुमाऊं का सबसे महंगा क्षेत्र बन गया है, यहां बोट स्टैंड से एसबीआई तक भूखंड की कीमतें एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई हैं, फ्लैट और आवासीय भवनों की दरें भी 1.12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.64 लाख रुपये कर दी गई हैं।
हल्द्वानी में नैनीताल रोड का मंगल पड़ाव क्षेत्र सबसे महंगा बना हुआ है, यहां 50 मीटर तक की दूरी पर भूखंड की दर 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार और 50-200 मीटर दूरी पर 36 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है।
Uttarakhand Real Estate- ऊधमसिंह नगर में भी सर्किल रेट में 22 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, नैनीताल के अन्य प्रमुख क्षेत्र जैसे तल्लीताल, इंदिरा मार्केट और रामजे अस्पताल के आस-पास भी भूखंड और फ्लैट की कीमतों में 30-50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
Uttarakhand Real Estate- नैनीताल प्रमुख क्षेत्रों की नई दरें (2025)
- मॉल रोड (बोट स्टैंड–एसबीआई): भूखंड – 1,50,000, फ्लैट – 1,64,000
- इंदिरा मार्केट: भूखंड – 1,20,000, फ्लैट – 1,34,000
- तल्लीताल डांठ–धर्मशाला: भूखंड – 1,00,000, फ्लैट – 1,14,000
- रामजे अस्पताल क्षेत्र: भूखंड – 35,000, फ्लैट – 49,000
- कृष्णापुर क्षेत्र: भूखंड – 11,000, फ्लैट – 49,000
Uttarakhand Real Estate- भूखंड और आवासीय भवनों की बढ़ी हुई कीमतें अब खरीदारों और निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं।