Uttarakhand Pre SIR- उत्तराखंड में दो-तिहाई मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी

Uttarakhand Pre SIR- उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों के तहत चल रहे प्री-एसआईआर अभियान में अब तक 85 लाख मतदाताओं में से करीब 59 लाख 17 हजार मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी कर ली गई है। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का लगभग 67 प्रतिशत है।

शनिवार को प्री-एसआईआर का अंतिम दिन निर्धारित था, लेकिन मैदानी विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षित उत्साह न दिखने के कारण अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से इसकी तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Uttarakhand Pre SIR- डेढ़ माह से चल रहा था बीएलओ मैपिंग अभियान

प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बीते करीब डेढ़ माह से एसआईआर से पहले प्री-एसआईआर के तहत बीएलओ मैपिंग का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, उन्हें आगामी एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Uttarakhand Pre SIR- 25 विधानसभा सीटों पर औसत से कम रहा प्रदर्शन

प्रदेश की 25 विधानसभा सीटों पर बीएलओ मैपिंग का औसत, राज्य के 67 प्रतिशत औसत से कम रहा है। ऐसे में इन क्षेत्रों में शेष मतदाताओं की मैपिंग कराना निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Uttarakhand Pre SIR- कई सीटों पर 50% से भी कम मैपिंग

Uttarakhand Pre SIR- जिन विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ मैपिंग 50 प्रतिशत से भी कम रही है, उनमें प्रमुख रूप से हरिद्वार, जसपुर, किच्छा, बाजपुर, बीएचईएल, राजपुर रोड, मसूरी, रायपुर, देहरादून कैंट, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर और धर्मपुर शामिल हैं।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि कम प्रगति वाले क्षेत्रों में मैपिंग के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि एसआईआर शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। उन्होंने दोहराया कि जिन मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग सफल हो चुकी है, उन्हें एसआईआर के दौरान कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा,
“राज्य स्तर पर एसआईआर की तैयारियों के मद्देनजर प्री-एसआईआर अभियान शुरू किया गया था। इसमें 67 प्रतिशत की उपलब्धि एक अच्छा परिणाम है। अब इसे आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी की जा सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *