Uttarakhand PreBoard Exam- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित किए जाने के बाद नैनीताल जिले में प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.आर. जायसवाल ने बुधवार को इस संबंध में पत्र जारी करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों में जनवरी के तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में फरवरी के पहले और दूसरे सप्ताह में प्री-बोर्ड एग्जाम कराए जाएंगे।

Uttarakhand PreBoard Exam- मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि विद्यालय स्तर पर ही प्रश्न पत्रों का निर्माण कराया जाए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें सुधारात्मक मार्गदर्शन और अतिरिक्त अभ्यास उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से अभ्यास कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वे बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।