Uttarakhand Panchayat Chunav

Uttarakhand Panchayat Chunav- भाजपा ने पूरी की प्रत्याशियों की सूची

Uttarakhand Panchayat Chunav- उत्तराखंड में 14 अगस्त को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने आठ जिला पंचायत अध्यक्ष और 63 क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, देहरादून में पार्टी ने एक बार फिर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान पर भरोसा जताया है।

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार, उत्तरकाशी जिले में नौगांव से शीतल गौड़, पुरोला से निशिता, डुंडा से राजदीप परमार और भटवाड़ी से ममता पंवार को प्रत्याशी बनाया गया है, चमोली में दशोली से विनीता देवी, पोखरी से मीना रावत, नारायणबगड़ से यशपाल सिंह, थराली से भानु प्रकाश, गैरसैंण से दुर्गा रावत और कर्णप्रयाग से दीपिका मैखुरी मैदान में उतरेंगी।

रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि से भुवनेश्वरी देवी, ऊखीमठ से गजेंद्र चौधरी और जखोली से प्रिया पंवार को टिकट मिला है, टिहरी जिले में भिलंगना से राजीव कंडारी, कीर्तिनगर से अंचला खंडेलवाल, नरेंद्रनगर से दीक्षा राणा, प्रतापनगर से मनीषा पंवार और जाखणीधार से राजेश नौटियाल प्रत्याशी हैं।

देहरादून में विकासनगर से नारायण ठाकुर, रायपुर से सरोजनी जवाड़ी और डोईवाला से मंजू नेगी चुनाव लड़ेंगी, पौड़ी जिले में पौड़ी ब्लॉक से विनोद भंडारी, कोट से गणेश कुमार कोली, थलीसैंण से मंजू देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। पिथौरागढ़ में धारचूला से मंजुला बुदियाल, मुनस्यारी से प्रदीप सिंह रावत, बागेश्वर में कपकोट से भावना शाही और नैनीताल में धारी से रेखा आर्या को टिकट मिला है।

Uttarakhand Panchayat Chunav- पार्टी का कहना है कि प्रत्याशी चयन स्थानीय संगठन, कार्यकर्ताओं की राय और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है, भाजपा को उम्मीद है कि इन उम्मीदवारों के जरिए जिला और ब्लॉक स्तर पर मजबूत प्रदर्शन होगा, वहीं प्रत्याशियों ने जीत का भरोसा जताते हुए विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज