Uttarakhand Panchayat Chunav 2025- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचायतों के 66,418 पदों पर चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे।
नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक प्रत्याशी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया 7 से 9 जुलाई के बीच चलेगी, जबकि 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया है।
Uttarakhand Panchayat Chunav 2025- दो चरणों में मतदान
राज्य के 89 विकासखंडों में पंचायत स्तर के विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। इसमें शामिल हैं:
- 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य
- 7,499 ग्राम प्रधान
- 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य
- 358 जिला पंचायत सदस्य
नामांकन प्रक्रिया संयुक्त रूप से पूरी होने के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन चरणवार किया जाएगा। पहले चरण के लिए 14 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 24 जुलाई को पहला चरण और 28 जुलाई को दूसरा चरण का मतदान होगा। मतगणना 31 जुलाई को की जाएगी।
Uttarakhand Panchayat Chunav 2025- नामांकन पत्रों की बिक्री
अब तक कुल 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है, जिससे प्रत्याशियों की सक्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी जिलों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…


Leave a Reply