Uttarakhand Panchayat Chunav 2025

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025- नई गाइडलाइन लागू, खर्च सीमा बढ़ी, वोटर लिस्ट ऑनलाइन

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने कई अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य चुनाव को ज्यादा पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाना है। नामांकन प्रक्रिया से लेकर खर्च की निगरानी और मतगणना तक के हर चरण में नए प्रावधान लागू किए गए हैं।

पहली बार ऑनलाइन वोटर लिस्ट

राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार ग्राम पंचायत स्तर पर मतदाता सूची को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। मतदाता आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvotermapping पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं या पूरी सूची डाउनलोड कर सकते हैं। इससे ग्रामीण मतदाताओं को अपने नाम की पुष्टि करने में आसानी होगी।

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025- चुनाव खर्च की सीमा में वृद्धि

इस बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा को बढ़ा दिया गया है। आयोग ने साथ ही स्पष्ट किया है कि खर्चों की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जो जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार से विवरण मांग सकेंगे।

पद पिछली सीमा नई सीमा

ग्राम प्रधान ₹50,000 ₹75,000
बीडीसी सदस्य ₹50,000 ₹75,000
जिला पंचायत सदस्य ₹1,40,000 ₹2,00,000
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ₹2,50,000 ₹3,00,000
जिला पंचायत अध्यक्ष ₹3,50,000 ₹4,00,000

अन्य पदों के लिए भी खर्च सीमा में बदलाव किया गया है।

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025- रैंडमाइजेशन प्रणाली से कार्मिकों की तैनाती

Uttarakhand Panchayat Chunav 2025- चुनाव ड्यूटी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग इस बार सॉफ्टवेयर आधारित रैंडमाइजेशन प्रणाली के ज़रिए कर्मचारियों की तैनाती करेगा। कुल 95,909 अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल प्रभारी, और सुरक्षा बल शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान कार्मिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घोषणा की है कि यदि किसी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होती है तो उनके परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और जिलाधिकारियों को जल्द निर्देश भेजे जाएंगे।

इस बार पंचायत चुनावों के नतीजे भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। जैसे-जैसे अलग-अलग पंचायतों के परिणाम घोषित होंगे, उन्हें https://sec.uk.gov.in पर रियल टाइम में अपडेट किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि यह व्यवस्था पहले निकाय चुनाव में अपनाई गई थी और अब पंचायत चुनाव में भी इसे लागू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *