Uttarakhand News- सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, बनेगी नई SOP

Uttarakhand News- सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है उन्होंने सरकारी दफ्तरों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों व शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को विस्तृत एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना समेत हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने मुख्य सचिव को फोन पर निर्देश देते हुए जल्द एसओपी तैयार करने को कहा। साथ ही डीजीपी को सरकारी कार्यालयों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

देहरादून के एसएसपी को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

Uttarakhand News- बैठक में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *