Uttarakhand Land Rate- प्रदेश में अब जमीन और संपत्ति खरीदना महंगा हो गया है, सरकार ने दो साल बाद नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं, जिनमें 9 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है, तेजी से हो रहे निर्माण और जमीनों की बढ़ती खरीद-फरोख्त को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
नए रेट लागू होने से बहुमंजिला आवासीय भवनों में घर खरीदना और व्यावसायिक परिसरों में दुकानें लेना पहले से ज्यादा खर्चीला होगा, इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा, वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सभी जिलों को रविवार से नए सर्किल रेट लागू करने के निर्देश जारी हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, खासतौर पर उन क्षेत्रों में रेट बढ़ाए गए हैं जहां बड़ी परियोजनाएं और आवासीय भवनों का निर्माण हो रहा है, लंबे मंथन के बाद शासन ने यह संशोधन किया है।
Uttarakhand Land Rate- देहरादून जिला प्रशासन ने नए सर्किल रेट की अधिसूचना जारी कर दी है, जो पांच अक्तूबर से प्रभावी हो गई है।