Uttarakhand Jila Panchayat- गांव से ब्लॉक तक सत्ता की जंग- मतदान जारी, शाम तक फैसला

Uttarakhand Jila Panchayat- उत्तराखंड में आज जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान शुरू हो गया, प्रदेश की 12 जिला पंचायतों में से छह में चुनाव हो रहे हैं, जबकि पांच में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, ऊधमसिंह नगर में हाईकोर्ट के आदेश से परिणाम रोक दिए गए हैं, इसके साथ ही प्रदेश के 89 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव भी हो रहे हैं।

मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसके बाद तुरंत मतगणना शुरू होगी और शाम तक सभी नतीजे आ जाएंगे, यह चुनाव एकल संक्रमणीय प्रणाली (Single Transferable Vote) के तहत हो रहे हैं।

चमोली जिले में सबसे पहले मतदान करने वालों में जय प्रकाश सिंह पंवार और सुरेश कुमार रहे, टिहरी में इशिता सजवाण, चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ में जितेंद्र प्रसाद, उत्तरकाशी में रमेश चौहान और ऊधमसिंह नगर में अजय मौर्य पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान जारी है।

Uttarakhand Jila Panchayat- मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम हैं और सभी जिलों से शांतिपूर्ण मतदान की खबर है, ये चुनाव ग्रामीण राजनीतिक समीकरण, विकास कार्यों और स्थानीय नेतृत्व के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं, शाम तक तय हो जाएगा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख की कमान किनके हाथ में होगी।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *