Uttarakhand Court Threat- देहरादून स्थित जिला न्यायालय को बुधवार को लगातार तीसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली, इससे पहले नैनीताल और उत्तरकाशी की जिला अदालतों को भी इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं।
जिला जज कार्यालय की ओर से सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई, न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पिछले दो दिनों में हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की जिला अदालतों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है।
Uttarakhand Court Threat- इस बीच मंगलवार को उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। प्रशासन का कहना है कि सभी अदालत परिसरों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।