Uttarakhand Congress- कांग्रेस ने चार साल पूरे होने पर भाजपा पर निशाना साधा

Uttarakhand Congress- कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर तीखा हमला किया है उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार की कोई ठोस उपलब्धि नहीं रही है, उनका आरोप है कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं पर अपराध चरम सीमा पर हैं, लेकिन सरकार अपने कार्यकाल के जश्न में व्यस्त है।

प्रीतम सिंह ने बताया कि भाजपा ने पिछले नौ वर्षों में लोकायुक्त का गठन तक नहीं किया, जिससे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के प्रयास पूरी तरह विफल रहे हैं उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर सरकार केवल अपनी छवि चमकाने में लगी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा और रोजगार को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जबकि चार साल के दौरान सरकार का दावा केवल घोषणाओं तक सीमित रहा। प्रीतम सिंह ने चेतावनी दी कि जनता इस असफलता को भली-भांति समझ रही है और आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा।

Uttarakhand Congress- कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार का चार साल का “जश्न” केवल दिखावा है, असली मुद्दों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे वास्तविकताओं को देखें और सरकार की असफलताओं को याद रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *