Uttarakhand Census 2027- उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियां जोर‑शोर से शुरू हो गई हैं, इस संबंध में जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव ने की।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों की सूचीकरण और गणना की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। निदेशक श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा और लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी जैसे संयुक्त निदेशक एसएस नेगी और उप निदेशक प्रवीन कुमार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जिला एवं चार्ज स्तर पर होने वाली नियुक्तियों, प्रशिक्षण सत्रों और विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। इसके अलावा CMMs पोर्टल, HLBC पोर्टल और स्व-गणना प्रणाली के इस्तेमाल पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।
Uttarakhand Census 2027- इस तैयारी के साथ ही उत्तराखंड पहले चरण की जनगणना में सटीक और समयबद्ध डेटा संग्रह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।