Uttarakhand Cabinet Decisions- सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें देहरादून में नियो मेट्रो परियोजना को औपचारिक सहमति मिलना सबसे बड़ा फैसला रहा। केंद्र के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा दिए गए परामर्शों को भी प्रोजेक्ट में शामिल करने पर सहमति बनी।
इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण का लेखा-जोखा आगामी सदन सत्र में पटल पर रखने का निर्णय हुआ।
अभियोजन विभाग को मजबूती देने के लिए नए पदों के गठन को मंजूरी दी गई, साथ ही 46 नए सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) पद सृजित किए गए।
Uttarakhand Cabinet Decisions- ऊर्जा विभाग का 2022-23 का वार्षिक प्रतिवेदन भी सदन में रखने पर सहमति बनी।
महिला कर्मकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में, अब रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक महिलाओं को काम करने की अनुमति होगी, बशर्ते उनकी लिखित सहमति ली जाए और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यह संशोधन श्रम विभाग के तहत किया जा रहा है।
दुकान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठान अधिनियम की तीन धाराओं में संशोधन को मंजूरी दी गई। इसमें छोटे प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी जबकि बड़े प्रतिष्ठानों पर नए नियम लागू होंगे।
शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में, उदयराज इंटर कॉलेज काशीपुर सहित कुछ मामलों का पुनः परीक्षण करने का निर्णय लिया गया।
चयन, प्रोन्नत वेतनमान और अतिरिक्त वेतन वृद्धि से जुड़े प्रकरणों का भी परीक्षण किया जाएगा।
Uttarakhand Cabinet Decisions- कुल मिलाकर, कैबिनेट की यह बैठक इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सुरक्षा, शिक्षा, ऊर्जा और प्रशासनिक सुधारों पर केंद्रित रही, जो आने वाले समय में राज्य के विकास की दिशा तय करेगी।


Leave a Reply