Urgam Valley- उर्गम घाटी में खेलते हैं भगवान शंकर 

Urgam Valley- देवभूमि उत्तराखण्ड दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है और यहां की सुंदरता और मनमोहक कथाएं लोगों को यहां के तीर्थस्थानों की ओर खींच लाता है और इन्हीं तीर्थस्थानों से जुड़ी देवताओं से संबंधित अनेक कथाएं दुनियाभर में प्रचलित हैं।

ऐसे ही एक मंदिर के बारे में हम आपको बतायंगे, जो समुद्र तल से 2020 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जिसे श्री कल्पेश्वर मंदिर के नाम सें जाना जाता है, जो चमोली जिले के जोशीमठ के उर्गम घाटी में स्थित हैं।

पंचम केदार कलपेवर महादेव एवं फ्यूंला नारायण विष्णु मंदिर कल्प गंगा के बायें तट पर भर्की गांव के नीचे का अति सुंदर स्थान है, जिसे भगवान शंकर ने भी अपनी क्रीड़ा स्थली और निवास स्थान बनाया था, वैसे तो उर्गम घाटी में 12 गांव है 12 गांव को मिलाकर उर्गम घाटी कहलाती है, इसी घाटी में प्रसिद्ध फ्यूंला नारायण विष्णु का मंदिर है जो अति प्राचीन है।

Urgam Valley- समुद्र तल से 10,000 फीट ऊंचाई पर स्थित यहां श्रावण संक्रांति के दिन नारायण के कपाट खोले जाते है। यहां आज भी वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा पाठ किया जाता है यह अकेला ऐसा विष्णु मंदिर है जहां महिला पुजारी और पुरुष  पुजारी पूजा करते हैं।

यहां पर परंपरागत गढवाल का सत्तू, वाडी, घी, मक्खन का भोग लगता है। यहां विष्णु जी की दक्षिण शैली मैं मूर्ति विराजमान है, साथ महालक्ष्मी और जय विजय द्वारपालों की मूर्ति विराजमान हैं।

Urgam Valley
Urgam Valley

यहां भगवान विष्णु की पूजा के अलावा नंदा सवनुल देवी, भूमियाल घंटा करण जाख देवता वन देवियों की पूजा की जाती है, यहां पर वरुण देवता की भी पूजा का विधान है।

यहां भगवान नारायण का कपाट बंद का कार्यक्रम नंदा समिति 9वी तिथि को किया जाता है। नारायण के कपाट बद होंने के बाद 9 महीने पूजा भर्की गांव में होती है।

Urgam Valley- श्री कल्पेश्वर धाम मैं शिव की जटा की पूजा होती है और यह पंच केदार का अकेला मंदिर है जो वर्ष भर खुला रहता है और यहां शिवरात्रि महापर्व भी मनाया जाता है।

यहां पहुंचने के लिए आप ऋषिकेश से बस कार जीप मोटरसाइकिल से यहां आ सकते हैं कल्पेशर मंदिर तक वर्तमान में टैक्सी का संचालन होता है।

ऋषिकेश से कल्पेशर मंदिर 250 किलोमीटर दूरी पर है। और यहां से फ्यूंला नारायण मंदिर भर्की गांव से चार किलोमीटर पैदल दूरी पर स्थित है। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा के लिए गाइड एवं पोर्टर गांव में उपलब्ध हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें…

बाबा नीम करौली आश्रम के लिए शुरू होगी शटल सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *