UKSSSC Recruitment Exam- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं में सुरक्षा और प्रक्रिया के हर पहलू को सशक्त बनाने के लिए तैयार है, आयोग ने मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसमें परीक्षा केंद्र से लेकर आयोग तक के सभी कदमों को शामिल किया गया है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा में 4-जी जैमर के काम न करने के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए आयोग ने इस बार जैमर की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है, इसी महीने 27-28 तारीख को जैमर सप्लाई करने वाली सरकारी कंपनी ईसीआईएल और बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अफसरों के साथ अहम बैठक होगी, जिसमें सभी कमियों पर चर्चा की जाएगी।
UKSSSC Recruitment Exam- आयोग ने परीक्षा केंद्रों के सुरक्षा उपाय भी सख्त किए हैं, केंद्र की दीवारों की ऊँचाई, प्रवेश और निकास द्वार की सुरक्षा, सेंटर पर्यवेक्षकों और सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी, परीक्षा से एक रात पहले सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और जैमर का परीक्षण किया जाएगा, कमी पाए जाने पर तुरंत बदलाव किया जाएगा।
प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच और बायोमेट्रिक हाजिरी के साथ ही परीक्षा केंद्र में केवल अभ्यर्थी और पर्यवेक्षक ही प्रवेश कर सकेंगे, आवश्यक होने पर आने-जाने वालों की भी सख्त जांच की जाएगी।
यूUKSSSC Recruitment Exam- UKSSSC समूह-ग भर्ती परीक्षा का लाइव टेलीकास्ट करेगा, जिसमें आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित होगा, यहां से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं केवल एक पाली में आयोजित की जाएंगी और दो पाली की खबरें गलत हैं।