UKPSC recruitment for 222 posts- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें। UKPSC ने गृह विभाग के 222 पदों पर भर्ती निकाली है। सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और अभिसूचना के लिए 108 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें नागरिक पुलिस, उप निरीक्षक के 65 पदों और उपनिरीक्षक, अभिसूचना के 43 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
21 साल से 28 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। जारी किए गए विज्ञापन में आरक्षण के अनुसार पदों की जानकारी भी दी गई है। इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता स्नातक तय की गई है।
UKPSC recruitment- इन पदों के लिए शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के अलावा चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा पीएसी के गुल्म नायक पद के लिए 89 खाली सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं।
साथ ही अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर भी भर्ती होनी है। जिसमें 25 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गृह विभाग के अंतर्गत होने वाली भर्ती से जुड़ी जानकारियां लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी विस्तार से दी गई हैं।
UKPSC recruitment- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो गई है, आवेदन के लिए अंतिम तारीख 20 फरवरी 2024 रखी गई है। सरकारी नौकरी पाने के इस मौके को हाथ से जाने न दें, जल्द से जल्द आवेदन करें।


Leave a Reply