Tristariya Panchayat Chunav- पंचायत चुनाव में युवा प्रत्याशियों की दमदार एंट्री

Tristariya Panchayat Chunav- उत्तराखंड में इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। अब तक बुजुर्गों के दबदबे वाले इन चुनावों में युवा चेहरों ने सक्रिय भागीदारी कर नया संदेश दिया है। खास बात यह है कि ये युवा छात्र राजनीति की पृष्ठभूमि से आते हैं और अब गांवों के विकास को लेकर नई सोच के साथ मैदान में उतरे हैं।

राज्य के कई क्षेत्रों में छात्रसंघ से राजनीति की शुरुआत करने वाले युवाओं ने पंचायत स्तर की राजनीति को नई दिशा देने का बीड़ा उठाया है। देहरादून के डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, रौंदेली क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वे मानते हैं कि छात्र राजनीति ने उन्हें जो अनुभव दिया, अब उसे गांव के हित में इस्तेमाल करने का समय है, इसी तरह प्रेमचंद नौटियाल, मशक क्षेत्र से बीडीसी पद के उम्मीदवार हैं। वे कहते हैं कि अब गांवों में ठोस बदलाव की आवश्यकता है, जिसे युवा नेतृत्व ही मूर्त रूप दे सकता है।

Tristariya Panchayat Chunav- एनएसयूआई से जुड़े श्याम सिंह चौहान जिला पंचायत रायगी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, प्रमेश रावत प्यूनल क्षेत्र पंचायत से बीडीसी उम्मीदवार हैं, और अंकिता पाल ग्राम सभा खोलिया से ग्राम प्रधान पद की दावेदारी कर रही हैं। बुढ़वां क्षेत्र से नित्यानंद कोठियाल भी बीडीसी सीट के लिए चुनावी मैदान में हैं।

ये युवा केवल चुनाव जीतने की इच्छा नहीं रखते, बल्कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, वृद्धजन पेंशन और सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की मजबूत मंशा रखते हैं। उनका कहना है कि वे बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अब प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं और यदि मौका मिला तो अपने क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Tristariya Panchayat Chunav- यह बदलाव साफ दर्शाता है कि पंचायत चुनाव अब युवाओं के लिए भी नेतृत्व की पहली सीढ़ी बन गए हैं, जहां से वे व्यापक सामाजिक परिवर्तन की नींव रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *