Tehri Lake Tourism

Tehri Lake Tourism- टिहरी झील पर्यटन विकास को एडीबी से 1116 करोड़ की मदद

Tehri Lake Tourism- उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी और जलवायु अनुकूल पर्यटन विकास के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) ने बड़ा सहयोग किया है। इसके तहत एडीबी क्षेत्र के लिए 1116 करोड़ रुपये (126.42 मिलियन डॉलर) से अधिक का ऋण उपलब्ध कराएगा।

इस समझौते पर नई दिल्ली में केंद्र सरकार और एडीबी के बीच औपचारिक हस्ताक्षर हुए। समझौते पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और एडीबी के भारत प्रभारी काई वेई येओ ने दस्तखत किए।

इस परियोजना से 87 हजार से अधिक स्थानीय निवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। वहीं प्रतिवर्ष यहां आने वाले 27 लाख पर्यटक भी बेहतर सुविधाओं का अनुभव कर सकेंगे।

Tehri Lake Tourism- टिहरी क्षेत्र की विशेष ज़रूरतें

टिहरी झील क्षेत्र को राज्य का जलवायु-संवेदनशील और आर्थिक रूप से वंचित क्षेत्र माना जाता है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन अब तक बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आपदा प्रबंधन की कमी महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए केंद्र ने एडीबी को सहयोग का प्रस्ताव दिया था, जिस पर अब 1116 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण को मंजूरी मिल गई है।

Tehri Lake Tourism- सभी मौसमों में पर्यटन की तैयारी

समझौते के बाद संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी ने कहा कि इस वित्तीय सहायता से टिहरी झील क्षेत्र को विविधतापूर्ण और सभी मौसमों के लिए उपयुक्त पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को केंद्र ने पर्यटन विकास की प्राथमिकता सूची में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज