Tehri District Court- टिहरी जिला न्यायालय में मंगलवार को बम होने की धमकी मिलने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया, घटना की जानकारी न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त ईमेल से मिली, सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए। सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाल दिए गए। मौके पर तुरंत पुलिस बल और अभिसूचना इकाई की टीम पहुंची और न्यायालय परिसर की गहन जांच में जुट गई।
Tehri District Court- प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी वाले ईमेल में 12 आरडीएक्स आईईडी बम होने का दावा किया गया और इसका विस्फोट दोपहर 12:15 बजे होने की बात कही गई थी। सुरक्षा कारणों से न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराकर सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के साथ ही नागरिकों और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
Tehri District Court- ध्यान रहे कि इससे पहले, 16 फरवरी को उत्तरकाशी जिला न्यायालय को भी इसी प्रकार की बम धमकी मिली थी, जिससे वहां भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया था।