SSP नैनीताल का नशे पर लगातार वार 

नशे की तस्करी कर मालामाल होने का प्लान नैनीताल पुलिस ने किया फेल,

175 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप की सीज और तस्करों को पहुंचाया जेल

SSP Nainital’s attack on drugs– एसएसपी नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में अवैध नशे की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात एवं नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी भवाली के निर्देशन में  जगदीप नेगी  थानाध्यक्ष भीमताल के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सलडी विजय कुमार व पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK-06 G-4563 पिकप को चेक किये जाने पर 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। उक्त संबंध में थाना भीमताल में धारा-60/72 आबकारी अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है, तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है।गिरफ्तारी-

1-बृजेशपाल पुत्र क्षत्रपाल निवासी देवलचौर मानपुर पश्चिम थाना हल्द्वानी नैनीताल

2- प्रदीप मौर्या पुत्र गंगा प्रसाद मौर्या निवासी देवलचौड़ मानपुर पश्चिम हल्द्वानी नैनीताल

बरामदगी-

कुल- 175 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

1- ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम की 15 पेटियां,
2-मैकडवल न0 01 सैलीब्रेसन सेलेक्ट रम की 90 पेटियाँ
3-मैकडवल न0 01 सलैक्ट व्हिस्की की 50 पेटियाँ
4-ओल्ड मोन्करम वेरी ओल्ड की 20 पेटियाँ

पुलिस टीम-

1- उ0 नि0 विजय कुमार (प्रभारी चौकी सलडी)
2- का० संजय नेगी
3- होमगार्ड रमेश राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *