SIDM Mamta Rawat- महिला एंटरप्रेन्योर ममता रावत ने रक्षा टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बनाई मिसाल

SIDM Mamta Rawat- महिला दिवस से पहले उत्तराखंड की महिला एंटरप्रेन्योर ममता रावत ने राज्य का नाम रोशन किया है, डिफेंस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप ज्योमा सॉल्यूशंस की प्रबंध निदेशक ममता रावत को सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के देहरादून चैप्टर की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

एसआईडीएम के डायरेक्टर जनरल रमेश के के अनुसार, ममता रावत के नेतृत्व में ज्योमा सॉल्यूशंस उत्तराखंड की उभरती हुई इनोवेटिव रक्षा तकनीक कंपनी के रूप में स्थापित हुई है। कंपनी ने गायरो स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी, मिलिट्री-ग्रेड पीसीबी, टी-90 टैंक और बोफोर्स इंजन कंट्रोल यूनिट जैसे महत्वपूर्ण सब-सिस्टम विकसित किए हैं।

ज्योमा सॉल्यूशंस को अब तक कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जैसे:

  • स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज अवार्ड
  • वूमनप्रेन्योर अवार्ड्स 2025

SIDM Mamta Rawat- ममता रावत के लक्ष्यों पर नजर

SIDM Mamta Rawat- एसआईडीएम उत्तराखंड की चेयरपर्सन के रूप में नियुक्त ममता रावत ने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य में उद्योग, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थानों और सरकारी संगठनों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

उनका ध्यान स्वदेशी रक्षा तकनीकों को बढ़ावा देने पर रहेगा, एमएसएमई को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा औद्योगिक अवसरों का लाभ उठाना भी उनकी प्राथमिकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ममता रावत की नियुक्ति से उत्तराखंड में रक्षा स्टार्टअप्स और उन्नत विनिर्माण गतिविधियों को नई गति मिलेगी और राज्य में महिला नेतृत्व की भूमिका भी और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *