Siddharth Shah Uttarakhand- उत्तराखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है। गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एक दिन बाद, 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह नैनीताल हाईकोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षरित नियुक्ति वारंट का पाठ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायधीश मनोज तिवारी, रविंद्र मैठाणी, आलोक वर्मा, राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित, आशीष नैथानी, आलोक मेहरा और सुभाष उपाध्याय सहित महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Siddharth Shah Uttarakhand- शपथ ग्रहण समारोह में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सिद्धार्थ साह के परिवारजन भी मौजूद थे। उनके पिता और अधिवक्ता एम एल साह, पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार समारोह में उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्होंने 26 दिसंबर 2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश पद संभाला था। न्यायमूर्ति जी नरेंद्र एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट और मार्शल आर्ट में राज्य स्तरीय जूडो चैंपियन भी रहे हैं।
Siddharth Shah Uttarakhand- सिद्धार्थ साह के शपथ ग्रहण के साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायपालिका की कार्यक्षमता और विशेषज्ञता को और मजबूती मिली है।


Leave a Reply