School Dropout Rate Uttarakhand- स्मार्ट क्लास से लेकर भारत दर्शन, शिक्षा को लेकर बड़ी प्लानिंग

School Dropout Rate Uttarakhand- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की दिशा में अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूल छोड़ रही बालिकाओं की संख्या को कम करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए, ताकि सभी बच्चे विशेषकर बालिकाएं शिक्षा से जुड़ी रहें।

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से शिक्षा विभाग की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रवेशोत्सव को सफल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे पहली, छठी और नवीं कक्षा में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके।

School Dropout Rate Uttarakhand- ड्रॉपआउट छात्राओं को फिर से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं और बालिकाओं को स्कूलों में सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए।

School Dropout Rate Uttarakhand- सीएम धामी ने छात्रों के कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नवाचार को बढ़ावा दिया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि किताबें, कॉपियां और यूनिफॉर्म समय पर बच्चों को मिलें। इसके अलावा, उन्होंने स्कूलों की अनुपयोगी परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए शौचालयों की उपलब्धता, सैनिटरी पैड्स की सुविधा और स्कूल भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के आदेश भी दिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की भारत दर्शन योजना के तहत अब तक 156 मेधावी छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जा चुका है। इस साल 1082 छात्रों को देश के विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, इसके अलावा, राज्य के 559 क्लस्टर विद्यालयों को स्मार्ट स्कूलों में बदला जाएगा, जिनमें कुल 4019 स्मार्ट क्लास स्थापित की जाएंगी।

School Dropout Rate Uttarakhand- इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *