Satish Bhandari ने रचा इतिहास , 50 की उम्र में ‘मिस्टर इंडिया’ का जीता खिताब 

Satish Bhandari- रुद्रप्रयाग के सतीश भंडारी ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर इस बात को सच साबित कर दिया। 50 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग खुद को रिटायर मान लेते हैं, उस उम्र में सतीश ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर हर मिथक को तोड़ दिया है।

उन्होंने मिस्टर एंड मिस एशिया चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया। सतीश भंडारी उत्तराखंड के जाने माने बॉडी बिल्डर खिलाड़ियों में से एक हैं, जो की 40 प्लस की एज कैटेगरी में खेलते हैं।

बॉडी बिल्डिंग और पावर लिफ्टिंग में कई कीर्तिमान हासिल कर चुके सतीश ने अब राष्ट्रीय स्तर पर मिस्टर इंडिया का खिताब जीता है।

Satish Bhandari की उम्र 50 साल है, लेकिन इस उम्र में भी उनकी बॉडी लोहे जैसी है। 23 और 24 फरवरी को हुई मिस्टर एंड मिस एशिया चैंपियनशिप में उन्होंने मेडल जीते हैं।

Satish Bhandari
Satish Bhandari

सतीश भंडारी ने हाल ही में 23 और 24 फरवरी को हुई मिस्टर एंड मिस एशिया चैंपियनशिप 2024 में मास्टर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है। दिसंबर महीने में उन्होंने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब यानी मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग फिटनेस चैंपियनशिप-2023 जीता है।

इसके बाद मिस्टर एंड मिस एशिया चैंपियनशिप 2024 के मास्टर कैटेगरी में दूसरा स्थान जीतकर सतीश भंडारी देहरादून लौटे हैं।

आसान नहीं था सफरसतीश भंडारी मूलरूप से रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि के रहने वाले हैं। सतीश का सफर कतई आसान नहीं था। वो पहले स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे थे। ऐसे में डॉक्टरों ने उनकी काफी मदद की।

Satish Bhandari ने कई युवाओं को नशे से दूर कर फिटनेस की ओर मोड़ा है। वो कहते हैं कि जब तक उनके शरीर में जान है, वो युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे। सतीश भंडारी अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Congress Candidate List- कांग्रेस ने तीन सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *