Saltt Blast Threat- जंगल में 161 जिलेटिन रॉड, अफवाहों से बचने की अपील

Saltt Blast Threat- सल्ट थाना क्षेत्र के मानिला में बीते गुरुवार शाम हड़कंप मच गया जब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा के पास बच्चों ने जंगल में संदिग्ध वस्तुएं देखीं। सूचना पाकर प्रधानाचार्य ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। सल्ट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान 161 जिलेटिन रॉड बरामद की। इस बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 नवंबर को बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। विशेषज्ञ टीमों ने स्थल का निरीक्षण कर जिलेटिन रॉड के नमूने परीक्षण हेतु भेजे।

Saltt Blast Threat- थाना सल्ट में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह रॉड सामान्यतः सड़क निर्माण और पत्थर तोड़ने में इस्तेमाल होती है, लेकिन स्कूल के पास जंगल में इसकी उपस्थिति असामान्य मानी जा रही है।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस को किसी भी जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच पारदर्शी तरीके से होगी और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Saltt Blast Threat- बच्चों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, फिलहाल विस्फोटक सामग्री के स्रोत और उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *