Ritu Khanduri Bhushan- उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत पर गृह मंत्री अमित शाह से संवाद

Ritu Khanduri Bhushan- उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति की पहचान और यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त “रम्माण” लोकनाट्य पर आधारित पुस्तक गृह मंत्री को भेंट की। उन्होंने इस अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

Ritu Khanduri Bhushan
Ritu Khanduri Bhushan

बैठक में कोटद्वार के समग्र विकास, राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और लोक परंपराओं के संवर्धन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक मार्गदर्शन देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Ritu Khanduri Bhushan- विधानसभा अध्यक्ष ने गृह मंत्री द्वारा दिए गए स्नेह, समय और प्रेरक मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *