Ration Dealers- उत्तराखंड सरकार प्रदेश के लगभग 9,000 सरकारी राशन विक्रेताओं को दिवाली से पहले लाभांश वृद्धि का तोहफा देने की योजना बना रही है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NSFA) और राज्य खाद्य योजना (SFY) के तहत लाभांश समान रूप से दिया जाए।
खाद्य आयुक्त चंद्रेश कुमार ने बताया कि राशन विक्रेताओं की मांग थी कि राज्य खाद्य योजना के लाभांश को केंद्र सरकार के समान किया जाए। फिलहाल केंद्र सरकार NSFA के तहत प्रति क्विंटल 180 रुपये लाभांश देती है, जबकि राज्य सरकार SFY के तहत केवल 50 रुपये देती है।
खाद्य आयुक्त कार्यालय ने इस समान लाभांश के प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है, यदि शासन से मंजूरी मिल जाती है, तो राज्य खाद्य योजना के तहत भी राशन विक्रेताओं को केंद्र के समान 180 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा।
Ration Dealers- इससे सरकारी राशन विक्रेताओं की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और उन्हें दिवाली के मौके पर आर्थिक लाभ मिलेगा।