Raksha Bandhan 2025

Raksha Bandhan 2025- बहनों के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन पर मुफ्त रोडवेज सफर

Raksha Bandhan 2025- रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का ऐलान किया है, 9 अगस्त 2025 को महिलाएं उत्तराखंड रोडवेज की सभी राज्य-स्तरीय बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, परिवहन निगम ने आदेश जारी कर सभी डिपो को निर्देश दिए हैं कि इस दिन महिलाओं से टिकट न लिया जाए।

यह सुविधा केवल उत्तराखंड की सीमाओं के भीतर चलने वाली रोडवेज बसों में मान्य होगी, अंतरराज्यीय बसों में नहीं, सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने भाइयों तक पहुंचकर राखी बांध सकें।

Raksha Bandhan 2025-इस पहल को सामाजिक जुड़ाव और महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे रक्षाबंधन का पर्व और भी खास हो जाएगा।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज