Rafting Course Rishikesh- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू

Rafting Course Rishikesh- उत्तराखंड के युवाओं को साहसिक खेलों और एडवेंचर स्पोर्ट्स में रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने शिवपुरी, ऋषिकेश स्थित अपने राफ्टिंग कैंप में स्थानीय युवाओं के लिए बेसिक राफ्टिंग कोर्स का शुभारंभ किया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली के महानिरीक्षक एवं प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह रावत ने कोर्स का उद्घाटन किया और प्रतिभागी युवाओं से कहा कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे।

Rafting Course Rishikesh

अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशिक्षण एक मार्च तक चलेगा, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 15 युवाओं को आईटीबीपी के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा व्हाइट वाटर राफ्टिंग का व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Rafting Course Rishikesh- कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और आईटीबीपी के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की साहसिक क्षमताओं को निखारना और भविष्य में टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में स्वरोजगार और रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के अधिकारी सीमा नौटियाल और भूपेन्द्र पुंडीर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *