Pushkar Singh Dhami PC- हल्द्वानी शहर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है, जब-जब पार्टी चुनाव हारती है, वह तुरंत आरोप लगाती है, कभी ईवीएम को दोषी ठहराती है तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, सीएम ने स्पष्ट किया कि आरोप कोई भी लगा सकता है लेकिन उसके प्रमाण का होना आवश्यक है उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता कांग्रेस नेताओं के इस प्रकार के हथकंडों से परिचित है।
Pushkar Singh Dhami PC- इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग और राज्य के संसाधनों का उपयोग कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण और राहत कार्य सुनिश्चित किया जाए, बैठक में जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा किया गया और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने का भी स्पष्ट संदेश दिया गया।