Purnagiri Mela- देवभूमि उत्तराखंड में आस्था और विकास के संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया, वहीं विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला भी बोला।
पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर से जुड़े पूर्णागिरि मेले का ठुलीगाड़ में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि में किसी भी कीमत पर घृणित और कट्टरपंथी सोच को पनपने नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की सख्त कार्रवाई से विपक्ष को इसलिए परेशानी हो रही है क्योंकि जिन घुसपैठियों को पहले शरण दी गई, उन्हें अब बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के हर ठोस निर्णय पर “अर्बन नक्सल टूलकिट” सक्रिय हो जाती है और विकास कार्यों को भटकाने की कोशिश की जाती है।
Purnagiri Mela- सीएम धामी ने मेले को पूरे वर्ष संचालित करने और धाम को स्थायी व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का संकल्प दोहराया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुगम बनाने और मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर 74.54 करोड़ रुपये की लागत से नौ विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया।
Purnagiri Mela- कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी पहुंचे, जहां उन्होंने सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में तैनात जवान देश की सुरक्षा का सशक्त कवच हैं और उनका त्याग पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।