Post Monsoon Rain

Post Monsoon Rain- पोस्ट-मानसून में नहीं थम रहे मेघ, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Post Monsoon Rain- उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर थम नहीं रहा है, मौसम विभाग के अनुसार चटक धूप और उमस भरी गर्मी से बना निम्न दबाव क्षेत्र बारिश की वजह बन गया है, इस कारण प्रदेशभर में 5 से 8 अक्टूबर तक तेज दौर की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि विशेषकर 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में सुधार की उम्मीद है।

Post Monsoon Rain- उन्होंने कहा कि पोस्ट मानसून के बाद उत्तराखंड में सामान्य रूप से हल्की बारिश होती है, लेकिन इस बार निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के मेल से मानसून की विदाई पूरी तरह से नहीं हो पाई। इसी कारण प्रदेश में फिर से तेज बारिश देखने को मिल रही है।

Post Monsoon Rain- देहरादून का हाल

पिछले कुछ दिनों से दून में तेज गर्मी का असर दिख रहा था। गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। शाम को अचानक मौसम बदला और तेज दौर की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Monsoon Rain- येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।